WELCOME TO GWALIOR POLICE
|
|

ग्वालियर जिला निश्चित रूप से ऐतिहासिक एवं सामाजिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण भूभाग है, ग्वालियर जिले के पुलिस कप्तान के रूप में व्यावसायिक रूप से दक्ष, सजग, अनुशासित एंव कर्तव्यनिष्ठ पुलिस व्यवस्था प्रदान करना मेरी प्राथमिकता होगी। कोरोना जैसी महामारी में सोशल डिस्टेंसिंग एवं भीड़ नियंत्रण के साथ शहरवासी एवं पुलिसकर्मियों को इस आपदा के समय स्वास्थ्य के प्रति सचेत करना का में भरसक प्रयास करूंगा|
महानगरीय पुलिस व्यवस्था की आवश्यकता के अनुरूप शहर में पुलिस की उपस्थिति सुनिश्चित करना, सुव्यवस्थित यातायात सेवा संचालित करना एवं सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देना मेरी प्राथमिकता सूची में रहेगा| समाज में व्याप्त संगठित अपराधों जैसे जुआ, सट्टा, शराब, अवैध मादक द्रव्यों एवं मिलावटखोरी पर मेरी विशेष निगाह रहेगी व उन्हें समूल नष्ट करने की दिशा में सदैव प्रयासरत रहूँगा| चिटफंड जैसे आर्थिक अपराधियों पर नकेल कसना, शहर की महिलाओं, स्कूल-कॉलेज जाने वाली लड़कियों तथा बुजुर्गों के विरूद्ध घटित अपराधों में त्वरित कार्यवाही करना एंव बदमाशों के विरूद्ध सशक्त कार्यवाही करना भी मैं अहम् जिम्मेदारी मानता हॅूं। सायबर अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाना एवं ऐसे अपराधों के घटित होने पर तत्काल विधिसम्मत कार्यवाही करना मेरी प्राथमिकता रहेगी, मेरा प्रयास रहेगा की सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस एवं शहरवासियो के बीच एक संवाद सेतु स्थापित किया जाय| शहर में समाज के प्रत्येक वर्ग को सुरक्षा का माहौल प्रदाय करना एवं शान्ति व्यवस्था स्थापित करने एवं भय मुक्त समाज के निर्माण में हर कदम पर जिले के अच्छे एंव सहयोगी लोगों का किसी भी रूप में कम्यूनिटी पुलिसिंग के अंग के रूप में सदैव स्वागत है। ग्वालियर जिले में पदस्थ प्रत्येक अधीनस्थ अधिकारी व् कर्मचारी का मनोवल उच्च रखने एवं उनके स्वास्थ्य व् समस्याओं के निदान के लिए सदैव प्रयासरत रहूँगा ताकि वे अपनी सम्पूर्ण उर्जा व् मनोवल के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सके|
बदलता हुआ सामाजिक परिवेश एवं उसी के अनुरूप बदलती हुई अपराधों की प्रकृति तथा कोरोना जैसी आकस्मिक आपदा का सामना करना पुलिस के लिए एक चुनौती है| नि:संदेह पुलिस ने समय के साथ खुद को अद्यतन कर पूरी शक्ति से नवीनतम चुनौतियों का सामना किया है| आशा है आपका सहयोग एवं हमारी निष्ठा अच्छे समाज के निर्माण में पूरक सिद्ध होंगे और एक सुरक्षित व तेजी से विकसित होते हुए ग्वालियर महानगर के निर्माण में महती भूमिका निभाएंगे|
"आपकी सुरक्षा हमारा संकल्प"
|
|
|
Latest News
|
|
|
|
|
|
|
|